ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसमारोह पूर्वक रविवार को भदंत प्रज्ञानंद को दी जाएगी अंतिम विदाई

समारोह पूर्वक रविवार को भदंत प्रज्ञानंद को दी जाएगी अंतिम विदाई

डा. भीमराव अम्बेडकर को बौद्ध धर्म की दीक्षा देने वाले भंते प्रज्ञानंद का रविवार को श्रावस्ती के लंका परिसर परिसर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। अंतिम संस्कार...

समारोह पूर्वक रविवार को भदंत प्रज्ञानंद को दी जाएगी अंतिम विदाई
निज संवाददाता, श्रावस्ती Sat, 16 Dec 2017 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

डा. भीमराव अम्बेडकर को बौद्ध धर्म की दीक्षा देने वाले भंते प्रज्ञानंद का रविवार को श्रावस्ती के लंका परिसर परिसर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। अंतिम संस्कार में श्रीलंका के मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सहित अनेक वीवीआईपी शामिल होंगे।
भदंत प्रज्ञानंद जन्मे जरूर श्रीलंका में थे लेकिन उनकी आस्था श्रावस्ती में रच बस गई थी। एक बार श्रावस्ती आने के बाद जब उन्होंने यहां की दशा देखी तो यहीं के होकर रह गए थे। यहां बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने जेतवन इंटर कालेज की स्थापना की। जो आज भी बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहा है। इसके साथ ही श्रीलंका मंदिर की भी स्थापना की। लेकिन कई वर्ष पूर्व उन्होंने लखनऊ में बौद्ध मंदिर की स्थापना की और वहीं रहने लगे। श्रावस्ती एक दो महीने में जरूर आते रहते थे। दो साल पूर्व जब वे श्रावस्ती आए थे तो स्कूल में बच्चों के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया था और खूब मन लगा कर पढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरणा दी थी। 
वह स्वास्थ्य खराब होने के कारण दो साल से श्रावस्ती नहीं आए। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर श्रावस्ती लाया गया।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें