
स्पेशल ट्रेनें 12 से 14 घंटे तक लेट
Lucknow News - त्योहार स्पेशल ट्रेनों की लगातार देरी के कारण यात्री परेशान हैं। गोरखपुर से दिल्ली यात्रा कर रहे ओम और सीवान से दिल्ली जा रहे सौरभ की ट्रेनें क्रमशः 11 और 14 घंटे लेट हैं। अतिरिक्त किराया देकर रिजर्वेशन कराने के बावजूद, यात्री विवाह समारोह और नौकरी पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।
सामान्य से अधिक किराया देकर भी सफर में झेल रहे आफत कोई विवाह समारोह में तो कोई नौकरी पर नहीं पहुंच पा रहा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। त्योहार स्पेशल के नाम पर चलाई गई स्पेशल ट्रेनों की लेट-लतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 12 से 14 घंटे की देरी से चल रही इन ट्रेनों के कारण कोई यात्री अपने परिवार में होने वाले विवाह समारोह में तो कोई छुट्टी के बाद नौकरी पर समय से नहीं पहुंच पा रहा है। सामान्य ट्रेनों के मुकाबले अधिक किराया देकर स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन कराए यात्री घंटों की देरी के कारण परेशान हैं।
गोरखपुर से त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 01416 में दिल्ली तक की यात्रा कर रहे ओम ने ट्रेन के 11 घंटे की देरी से चलने से परेशान होकर रेलवे के एक्स पर शिकायत की। कहा कि अतिरिक्त किराया देकर इस ट्रेन का टिकट लिया है। क्या घंटों देरी से चलने के लिए यह किराया दे रहे हैं। कहा कि सोमवार को उन्हें समय से ड्यूटी ज्वाइन करना है, यही रफ्तार रही तो ड्यूटी प्रभावित होगी। सीवान से दिल्ली की यात्रा कर रहे सौरभ सिंह की ट्रेन 04449 भी 14 घंटे की देरी से चल रही। उन्होंने परिवार में वैवाहिक समारोह का हवाल देकर ट्रेन को समय से पहुंचाने की अपील रेलवे के एक्स पर की, लखनऊ मंडल से आश्वासन दिया गया। बावजूद इसके लेट-लतीफी कम न हुई। यह ट्रेनें भी चल रही हैं देरी से- 02569 दरभंगा-दिल्ली-13 घंटे लेट 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल : 8:18 घंटे 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार : 7:30 घंटे 03224 हरिद्धार-राजगीर स्पेशल : 12 घंटे 02563 बरौनी-नई दिल्ली : 12 घंटे 04453 मानसी-नई दिल्ली : 13 घंटे 04652 अमृतसर-जयनगर : 7:30 घंटे

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




