ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊफीडबैक में देश का दूसरा शहर बना लखनऊ

फीडबैक में देश का दूसरा शहर बना लखनऊ

नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी उत्साहित

फीडबैक में देश का दूसरा शहर बना लखनऊ
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 21 Jan 2019 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी उत्साहित

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

नगर निगम की मेहनत व लोगों की जागरूकता रंग लाई है। स्वच्छता सर्वेक्षण के आनलाइन फीडबैक में आगरा को पीछे छोड़ते हुए लखनऊ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर इंदौर का कब्जा बरकरार है। फीडबैक की स्थिति में आई उछाल से नगर निगम के अधिकारी बहुत उत्साहित हैं।

तीन दिन पहले लखनऊ चौथे स्थान पर था। आनलाइन फीडबैक की संख्या लगभग 19 हजार थी। लेकिन सोमवार को लखनऊ देश का दूसरा शहर बन गया। यहां पर स्वच्छता ऐप की डाउनलोडिंग एक लाख 11 हजार व आनलाइन हो गई है। फीडबैक की संख्या 71058 पहुंच गई है। आगरा अब चौथे स्थान पर है। उसकी फीडबैक की संख्या 29042 ही हो सकी है। जबकि पहले स्थान पर पहुंचे इंदौर में एक लाख 15 हजार 52 लोगों ने फीडबैक दिया है। लखनऊ के दूसरे स्थान पर पहुंचने से नगर निगम के अधिकारी बहुत उत्साहित हैं। अभी 31 जनवरी तक सर्वेक्षण कार्य चलेगा। इस दौरान इस संख्या में और सुधार होने को लेकर आशान्वित हैं।

नगर निगम ने झोंकी ताकत

आनलाइन फीडबैक के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। नगर आयुक्त ने अभियान चलाकर लोगों के मोबाइल फोन में स्वच्छता ऐप ‘महुआ डाउनलोड कराने का निर्देश दिया था। शनिवार व रविवार को नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियो को लोगों से सम्पर्क करने में जुटा दिया गया। ऐप डाउनलोड कराने के साथ उसमें पूछे जाने वाले सात सवालों का जवाब दिलवाया गया। इस अभियान का परिणम सुखद रहा। सोमवार की शाम को जब आनलाइन फीडबैक की वेबसाइट को खोला गया तो लखनऊ दूसरे स्थान पर दिख रहा था। इस स्थिति को देखकर अधिकारियों-कर्मचारियों के खुशी का ठिकाना नहीं था। नगर आयुक्त के साथ नगर निगम के ह्वाट्सएप ग्रुप पर कम्प्यूटर का स्क्रीन शाट भेजा गया। नगर आयुक्त ने अभियान में जुटी टीम को प्रोत्साहित करते हुए लोगों से सम्पर्क बढ़ाने में और तेजी लाने का निर्देश दिया है।

फीडबैक में लोग संतुष्ट

राजधानी में शुरू हुई सफाई व्यवस्था से लोग संतुष्ट दिख रहे हैं। मुख्य मार्गों की मशीन से हो रही सफाई व सड़कों, डिवाडर, पेड़ों की धुलाई का असर दिखने लगा है। सड़कों पर धूल नहीं उड़ रही है। सड़क किनारे कूड़ा भी बिखरा नजर नहीं आ रहा है। जगह-जगह लगाए गए डस्टबिन का लोगों ने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था में सुधार आया है। गली-मोहल्लों में भी कूड़े को ढेर कम हो रहे हैं। आनलाइन फीडबैक में सफाई व्यस्था पर पूछे जा रहे सवालों के जावब में लोगों का नगर निगम के प्रति नाराजगी कम हो गई है। वह संतोषजनक जवाब दे रहे हैं। साथ ही मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसपर फीडबैक देने में उत्साहित नजर आ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें