ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊवेतनमान को लेकर एफसीआई कर्मियों का प्रदर्शन

वेतनमान को लेकर एफसीआई कर्मियों का प्रदर्शन

भारतीय खाद्य निगम में कर्मचारियों को नया वेतनमान समय से लागू न होने के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने विरोध में काली पट्टी बांधी और नारेबाजी...

वेतनमान को लेकर एफसीआई कर्मियों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 18 May 2018 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय खाद्य निगम में कर्मचारियों को नया वेतनमान समय से लागू न होने के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने विरोध में काली पट्टी बांधी और नारेबाजी की।

गोमतीनगर के विभूति खण्ड स्थित भारतीय खाद्य निगम कार्यालय में कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। भारतीय खाद्य निगम कर्मचारी संघ के सचिव जहीर अहमद ने बताया कि अभी आन्दोलन केवल भोजनावकाश पर ही हो रहा है। जो क्रमबद्ध तरीके से पूर्ण हड़ताल का रूप ले लेगा। इस प्रदर्शन में कु. गरिमा उपाध्याय, नरेन्द्र दिवाकर, महेन्द्र सिंह, कु. कोवलम सिंह, प्रियंका, जीनत समेत अन्य लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें