घर के सामने थूकने पर दंबगों ने पिता-पुत्र को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर थानाक्षेत्र में शनिवार शाम घर के सामने थूकने से मना करने

घर के सामने थूकने पर दंबगों ने पिता-पुत्र को पीटा

लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर थानाक्षेत्र में शनिवार शाम घर के सामने थूकने से मना करने पर दबंग दंपति ने किराएदार के संग मिलकर पिता-पुत्र को पीटा। लोगों को आता देखकर आरोपी दंपति जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।कृष्णापल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह पाल ने बताया कि शनिवार शाम पड़ोसी जेपी मौर्या और उनकी पत्नी संगीता घर के सामने से निकल रही थी। तभी उन लोगों ने उनके घर के सामने थूक दिया। वीरेंद्र ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद उनके किराएदार अमित यादव के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दूध लाने वाली स्टील की डोलची से सिर पर वार कर दिए।

जिससे वीरेंद्र का सिर फट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता राम पाल को भी धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारापीटा। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।