
ससुराल में जहर खाने से युवक की मौत, बहू और मायके पक्ष पर जहर देने का आरोप ससुराल में जहर खाने
Lucknow News - गोसीगंज के डिहवा बरौंसा गांव में एक युवक की ससुराल में जहर खाने के बाद मौत हो गई। पिता ने बहु और उसके मायके पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक मामला दर्ज नहीं होता, तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
-रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही पिता ने बेटे के शव का अंतिम संस्कार करने का किया एलान गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा बरौंसा गांव निवासी युवक की ससुराल में जहर खाने के बाद उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुँचने पर पिता ने बहु और उसके मायके पक्ष पर बेटे को जहर देने का आरोप लगाया। साथ ही जबतक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, शव का दाहसंस्कार करने से मना कर दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि बहु और बेटे के बीच कुछ अनबन चल रही थी। यही कारण था कि उनकी बहू चकसोरा गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी।
पीड़ित विजय प्रकाश शुक्ला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा बरौंसा गांव के निवासी हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके बेटे दिवस शुक्ला की मायके में रहने वाली पत्नी ने रविवार की सुबह उनके पुत्र को फोनकर अपने पास बुलाई। आरोप है कि ससुराल में दिवस शुक्ला को मारापीटा गया, साथ ही उसे जबरी जहरीला पदार्थ खिलाया गया। जिसकी सूचना रविवार शाम को दिवस ने अपने चचेरे भाई शिवम शुक्ला को उसकी मोबाइल पर फ़ोन करके दी थी। वह किसी तरह से जान बचाकर जयसिंहपुर नहर के पास पहुँचा था। सूचना पर परिजन दिवस को मेडिकल कालेज सुल्तानपुर ले गए। जहाँ हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन दिवस को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराए थे कि इलाज के दौरान उसकी सोमवार की रात दिवस की मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव लेकर घर पहुँचे,और रात को मृतक के पिता की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दी गई। इसमें पीड़ित पिता ने बहु के साथ उसके मायके पक्ष के लोगों को आरोपित किया है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर मृत युवक के पिता ने बेटे के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक मामले में मुकदमा दर्ज कर उनको न्याय नही दिया जाता वह शव का अंतिम संस्कार नही करेगें। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवा रहे है। उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




