Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFather-in-law and Son-in-law Arrested for Heroin Trafficking in Gorakhpur
ससुर-दामाद चला रहे थे हेरोइन तस्करी का गिरोह, डेढ़ करोड़ की खेप के साथ गिरफ्तार

ससुर-दामाद चला रहे थे हेरोइन तस्करी का गिरोह, डेढ़ करोड़ की खेप के साथ गिरफ्तार

संक्षेप:

Lucknow News - - एएनटीएफ गोरखपुर यूनिट ने कमाता चौराहे के पास से पकड़ा - किराए की गाड़ी

Nov 30, 2025 08:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

ससुर-दामाद कई साल से हेरोइन तस्करी का गिरोह चला रहे थे। रविवार को एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) गोरखपुर यूनिट ने कमता चौराहे के पास से कार सवार अनस उसके ससुर नासिर समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से 5.50 किलो कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। एएनटीएफ के डिप्टी एसपी अमित कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में मो. अनस निवासी बाराबंकी जैतपुर के टिकरा उस्मा का रहने वाला है। अन्य आरोपियों में उसका ससुर नासिर अली निवासी टिकरा उस्मा और कार चालक मो. अरसलान गोसाईंगंज के तिकनिया मऊ का रहने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तस्करों के पास से एक कार, चार मोबाइल फोन और 8900 रुपये बरामद हुए हैं। तस्करों के खिलाफ विभूतिखण्ड थाने में मुकदमा दर्ज कराकर। मुकदमा एएनटीएफ गोरखपुर यूनिट के दरोगा रमेश राम ने दर्ज कराया है। मुखबिर की सूचना पर दरोगा रमेश टीम के साथ कमता चौराहे के पास पहुंचे। एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार में सीट के नीचे 5.50 किलो ग्राम की हेरोइन एक पैकेट में मिली। बरामद हेरोइन डेढ़ करोड़ की बताई जा रही है। अनस के खिलाफ बाराबंकी में भी कई एनडीपीएस के दर्ज हैं। बाराबंकी का अनस देता है सप्लाई डिप्टी एसपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि बाराबंकी उस्मा टिकरा का रहने वाला मो. अनस, गिरोह को सप्लाई देता था। मो. अनस से नासिर और उसका दामाद अनस डिलीवरी लेता था। इसके बाद लखनऊ और पड़ोसी जनपदों में बेचता था। तस्करों के पास से बरामद मोबाइल से कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।