दुबग्गा में डिवाइडर से टकराई बुलेट, सब्जी विक्रेता की मौत

Jan 24, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - दुबग्गा में देर रात एक बुलेट दुर्घटना में सब्जी विक्रेता धीरज राजपूत की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था। बुलेट डिवाइडर से टकरा गई और धीरज को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में शोक का माहौल है।

दुबग्गा में डिवाइडर से टकराई बुलेट, सब्जी विक्रेता की मौत

दुबग्गा के आईआईएम रोड स्थित अवंती बाई लोधी चौराहे के पास देर रात तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बुलेट चला रहे सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास नगर स्थित सबौली गांव निवासी धीरज राजपूत (26) सब्जी की दुकान लगाता था। छोटे भाई छोटू ने बताया कि शुक्रवार शाम भाई बुलेट से मोहल्ले में रहने वाले दोस्त चंदा के साथ काकोरी के चिलौली गांव में दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। भाई करीब रात 12 बजे अपने दोस्त के साथ बुलेट से घर लौट रहे थे।

तभी दुबग्गा स्थित अवंती बाई लोधी चौराहे के पास बुलेट बेकाबू हो गई और बाइक डिवाइर से जा टकराई। बाइक सवार दोनों युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे। वहां से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टर ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। साथी की हालत गंभीर बताते हुए उसे भर्ती कर लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। धीरज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और धीरज की पहचान की। पुलिस ने शनिवार को परिजनों से पूछताछ कर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हेलमेट होता तो बच जाती जान छोटे भाई छोटू ने बताया कि भाई बिना हेलमेट के बुलेट लेकर निकले थे। अगर वह हेलमेट पहनने होते तो उनकी जान बच जाती। वहीं पोस्टमार्टम आए नाते-रिश्तेदार कयास लगा रहे थे दोनों ने जन्म दिन की पार्टी में शराब पी होगी। नशा अधिक होने पर बुलेट बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। धीरज के लिए देखा जा रहा था रिश्ता मां निर्मला देवी ने रोते हुए बताया धीरज चार भाई और एक बहन में बड़ा था। उसकी शादी के लिए रिश्ता देखा जा रहा था। उसने लड़की भी देख ली थी। बस शादी की बात-चीत पक्की करनी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;