दुबग्गा में पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Lucknow News - दुबग्गा में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मजदूर आशीष कुमार को टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सड़क दुर्घटना के कारण हरदोई राज्यमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुबग्गा में मंगलवार देर शाम नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अपना वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्नाव के हसनगंज नींदेंमऊ निवासी आशीष कुमार(25) शटरिंग मजदूर थे। उसके साथी सलमान ने बताया कि मंगलवार देर शाम को भिठौली से शटरिंग का सामान लोडर में लदवा कर काकोरी की ओर जा रहा था। कुछ मजदूर लोडर में सवार थे। जबकि आशीष और सलमान बाइक पर सवार थे। इस दौरान तेज गति में आई पिकअप ने बाइक को पिछे से टक्कर मार दी।
उसके बाद पिकअप चालक ने आशीष को रौंद दिया। हादसे के बाद लग गया जाम सड़क दुर्घटना के चलते हरदोई राज्यमार्ग पर एक किलोमाीटर लंबा जाम लग गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ओवरब्रिज पर पुनर्निर्माण की वजह से बाजनगर से काकोरी तक एक लेन में ही यातायात चल रहा है जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। आशीष अविवाहित था। उसके परिवार में पिता रामसेवक, मां रामजानकी और एक भाई है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


