
लखनऊ में एक SUV की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, चालक फरार
Lucknow News - निगोहां थाना क्षेत्र में लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर एक एसयूवी की टक्कर से 25 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई। कुलदीप अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला मजदूर था। दुर्घटना के बाद पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसयूवी चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
निगोहां थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। निगोहां के टिकरा गांव निवासी कुलदीप (25) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। गुरुवार को वह बाइक से किसी काम से निगोहां गया था। वहां से शाम को घर लौट रहा था। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर जब वह हरवंश खेड़ा मोड़ पर मुड़ने लगा तभी रायबरेली से लखनऊ की ओर तेज रफ्तार से आ रहे एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर तेज थी, जिसके चलते बाइक सवार उछलकर डिवाइडर से जा टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। एसयूवी डिवाइडर पर लगे इंडिकेटर बोर्ड को तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची।
निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया,जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन से एसयूवी और बाइक को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
परिजनों के अनुसार कुलदीप के पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां माधुरी, पत्नी ज्योति और दो वर्षीय बेटी काव्या है। वह पांच भाइयों में से एक था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




