लखनऊ में हिट एंड रन:: कानपुर हाईवे पर बेकाबू कार ने छह को कुचला, बच्चे की मौत

Feb 13, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - कानपुर हाईवे पर बंथरा में गुरुवार देर शाम हनुमान मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार ने एक बाइक, आटो और ई-रिक्शा में टक्कर मार कर सड़क किनारे ख

लखनऊ में हिट एंड रन:: कानपुर हाईवे पर बेकाबू कार ने छह को कुचला, बच्चे की मौत

कानपुर हाईवे पर बंथरा में गुरुवार देर शाम हनुमान मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार ने एक बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा में टक्कर मार कर सड़क किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में छह ‌वर्षीय दीक्षांत की मौत हो गई, जबकि पांच से छह लोग घायल हुए। घटना के बाद चालक वाहन समेत कानपुर की ओर भाग निकला। पुलिस ने कार से उतरी किशोरी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में कुचलने का आरोपी छात्र बताया जा रहा है। यह सभी मोहान रोड पर पार्टी कर लौट रहे थे। कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार से बंथरा में हनुमान मंदिर के पास एक किशोरी उतरी।

इसके बाद आगे बढ़ते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने बाइक सवार सहिजनपुर निवासी प्रमोद कुमार को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। उसने सड़क किनारे खड़े अरमान (12) के अलावा उन्नाव के अटवा-खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (06) को भी कुचल दिया। इसके बाद ई-रिक्शा लेकर खड़े उन्नाव सोहरामऊ के पथरहा गांव निवासी अवध बिहारी (42) को टक्कर मार कर एक ऑटो को ठोंका। हादसे से कानपुर रोड पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। सड़क किनारे कोहराम मच गया। लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। इस बीच मौका पाते ही आरोपी कार चालक फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने पुलिस कर्मियों की मदद से सभी घायलों को क्षेत्र स्थित अस्पताल भेजा। दीक्षांत की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सीएचसी सरोजनीनगर भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि चालक की तलाश में सीसी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। दो टीमें तलाश में लगाई गई हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFatal Accident on Kanpur Highway Speeding Car Hits Six People One Child Killed
;;
;