हादसे में बाइक सवार की मौत
Lucknow News - गुरुवार देर रात जुग्गौर हाईवे पर हादसा चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरार लखनऊ,

गुरुवार देर रात जुग्गौर हाईवे पर हादसा चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरारलखनऊ, संवाददाता।बीबीडी क्षेत्र के जुग्गौर हाईवे पर गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठा साथी घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।जुग्गौर गांव निवासी सुमित कुमार यादव (25) पेंटर था। चचेरे भाई पवन ने बताया कि गुरुवार को सुमित काम के लिए निकला था। रात में घर वापस आते वक्त सुमित की बाइक में पीछे उसका साथी उमेश बैठा था।
दोनों बाइक से गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। सुमित के सिर पर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो मामला दर्ज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


