तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Lucknow News - काकोरी, संवाददाता। हरदोई रोड पर बुधवार सुबह अंधे चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है।

काकोरी, संवाददाता। हरदोई रोड पर बुधवार सुबह अंधे चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।
हादसे का विवरण
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े छह बजे गोंडा के तबेपुर पतिजिया निवासी अमृतलाल दोस्त प्रयागराज के महाराजपुर पिपरी जंघई निवासी विपुल कुमार द्विवेदी संग बाइक से काकोरी से दुबग्गा की ओर जा रहे थे। तभी अंधे चौकी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे अमृतलाल और विपुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भेजा। वहां इलाज के दौरान अमृतलाल की मौत हो गई, जबकि विपुल की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हेलमेट के हुए कई टुकड़े
प्रत्याक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोर की थी कि बाइक सवार दोनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। बाइक चला रहे अमृतलाल हेलमेट पहनने हुए थे। हेलमेट सड़क पर गिरते ही उसके कई टुकड़े हो गए।
आम प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


