Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFarmers in Malihabad Struggle Due to Electricity Department s Negligence
15 खंभों के तार चोरी, 26 दिन बाद भी नहीं पहुंची बिजली, किसान परेशान

15 खंभों के तार चोरी, 26 दिन बाद भी नहीं पहुंची बिजली, किसान परेशान

संक्षेप:

Lucknow News - मलिहाबाद के कसमंडी कला में बिजली विभाग की लापरवाही से किसान संकट में हैं। 26 दिनों से चोरी हुए तारों के कारण नलकूप बंद हैं, जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से लिखित शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Nov 20, 2025 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मलिहाबाद के कसमंडी कला इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान संकट में हैं। रहमान खेड़ा फार्म से पोषित जगतापुरा और रमगढ़ा गांव के बीच लगे 15 खंभों के तार पिछले 26 दिनों से चोरी हैं, जिसके चलते करीब आधा दर्जन नलकूप बंद पड़े हैं। जगतापुर गांव के अशोक यादव और कुलदीप यादव ने बताया कि तार चोरी होने के इतने दिन बाद भी विभाग ने इन्हें दोबारा नहीं बंधवाया है। नलकूप बंद होने से खेतों और बागों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों ने गुरुवार को दोबारा लिखित शिकायत पत्र देकर समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है।