Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFarmers Demand Fair Prices and Solutions to Agricultural Issues in Vrindavan Scheme
महापंचायत में किसानों ने मांगा फसलों का वाजिब दाम

महापंचायत में किसानों ने मांगा फसलों का वाजिब दाम

संक्षेप:

Lucknow News - वृन्दावन योजना, सेक्टर-16 में लगी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत लखनऊ, संवाददाता। वृंदावन

Dec 16, 2025 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

वृंदावन योजना, सेक्टर-16 में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने फसलों का वाजिब दाम, सर्किल रेट, मुआवजा, आवारा पशु, बिजली, सिंचाई जैसी समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। सरकार पर किसानों व मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने किसानों के बदहाल जीवन के लिए सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि खेतों में खड़ा रहकर सबका पेट भरने वाला किसान अपनी जमीन का मालिक नहीं बन सका। अपनी फसल की कीमत नहीं तय कर सकता तो यह हमारी सरकार कैसे हुई। हमको अपनी सरकार बनानी होगी, दलों के पीछे भागना बंद करो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने किसानों की जमीन के सर्किल रेट पिछले 11 वर्षों में नहीं बढ़ाया। अगस्त 2025 में चार प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत जो थोड़ा बहुत बढ़ाया वह काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब देश गरीब था तो नहरों की सफाई होती थी, पटरियों पर आम जनता चलती थी। अब कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को मुश्किल से आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। उन्होंने गन्ने का रेट 500 रुपए प्रति कुंतल किया जाने और जमीन का अधिग्रहण करने पर बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिये जाने की मांग की। किसान नेता ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो हम सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। लखनऊ जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सरकार और भू-माफिया मिलकर किसानों की जमीन औने-पौने दामों में खरीदकर किसानों को कंगाल बना रहे हैं। जमीन अधिग्रहण के बाद किसान सड़क पर आ जाता है और खरीदने वाले बिल्डर और सरकार मालामाल हो रहे हैं। महापंचायत में प्रताप बहादुर पटेल, ऋचा सूद, दिनेश यादव, सुरेश, राम सिंह, राज सिंह , राजेन्द्र यादव हरिपाल सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में किसान शामिल हुए। किसान नेता के व्यवहार से नाराज एसडीएम ने नहीं लिया ज्ञापन महापंचायत में ज्ञापन लेने आए एसडीएम सरोजनी नगर अंकित शुक्ला जैसे ही मंच पर चढ़ने लगे मंच पर मौजूद राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वह बोले कौन है तू। इस व्यवहार से नाराज होकर एसडीएम बिना ज्ञापन लिए लौट गए। इसके बाद मंच से एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। आखिर में किसान नेताओं ने इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेन्द्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। किसानों की मांग जमीन का अधिग्रहण करने पर बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाए। जमीन का सर्किल रेट बढ़ाया जाए आवारा पशुओं, जंगली जानवरों से फसलों को सुरक्षित करने के उपाय किए जाएं। सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त है उसको दुरुस्त किया जाए। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य दिया जाए