किसान नेता से अमेठी चौकी इंचार्ज ने की अभद्रता, प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - गोसाईगंज थाने में किसान नेता के साथ चौकी इंचार्ज संदीप मिश्रा द्वारा अभद्रता के खिलाफ किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया। किसानों ने 5 मई को हुई मारपीट की शिकायत की थी, लेकिन चौकी इंचार्ज ने अभद्रता की और धमकी दी। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिससे प्रदर्शन खत्म हुआ।

किसान नेता से अमेठी चौकी इंचार्ज ने की अभद्रता, प्रदर्शन

गोसाईगंज थाने में किसान नेता के साथ अमेठी चौकी इंचार्ज द्वारा अभद्रता किए जाने के विरोध में किसान यूनियन के नेताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। किसान यूनियन अवध के जिला अध्यक्ष सरदार सिंह गौतम ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे 5 मई को वो राम बहादुर रावत के साथ हुई मारपीट की शिकायत की पैरवी के लिए थाने आए थे। मुकदमा दर्ज होने के बाद अमेठी चौकी इंचार्ज संदीप मिश्रा ने अभद्रता की और तीन चार थप्पड़ जड़ दिए और फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी। मामले की जानकारी पर प्रदेश अध्यक्ष हलीम के नेतृत्व में किसान यूनियन के नेताओं ने थाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।