
जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, केस
Lucknow News - एक किसान ने प्लाटिंग कंपनी से 19.26 लाख रुपये लेकर जमीन का एग्रीमेंट किया, लेकिन बाद में उसी जमीन को एक लाख साठ हजार रुपये में दूसरे को बेच दिया। पुलिस ने किसान और खरीददार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्लाटिंग कंपनी से 19.26 लाख रुपये लेकर जमीन का एग्रीमेंट करने वाले किसान ने जमीन दूसरे के हाथों बेच दी। पुलिस ने जमीन बेचने वाले किसान सहित जमीन खरीदने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोमतीनगर की स्वास्तिक मल्टीट्रेड के निदेशक सिद्धार्थ शर्मा ने 14 अगस्त 2025 को सिठौलीकलां निवासी किसान नन्हा से 55 लाख रुपये में जमीन बेचने का सौदा कर 19.26 लाख रुपये देकर एग्रीमेंट करवा लिया था। किसान अनुसूचित जाति का होने के कारण उसने अनुमति लेकर जमीन का बैनामा करने की बात कही थी। इसी बीच किसान ने 18 नवम्बर 2025 को अपने भाइयों के साथ मिलकर जमीन का बैनामा केवल एक लाख साठ हजार रुपये में विक्रय दिखाकर गोसाईगंज के अखण्ड प्रताप सिंह के हाथों बेच दिया।
पुलिस ने कम्पनी के कर्मी विवेक सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




