घर में अकेली महिला से छेड़छाड़, दो नामजद
Lucknow News - नगराम थाना क्षेत्र में एक किसान की पत्नी के साथ दो लोगों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।...

नगराम, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक किसान की पत्नी के साथ घर में घुसकर दो लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नगराम के एक गांव निवासी किसान की तीस वर्षीय पत्नी मंगलवार को घर में अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि इसी बीच धीरज व प्रवीण उर्फ अंकुल उसके घर घुस आए। आरोप है कि दोनों उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। उसके बाद थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।