फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने को 15 अप्रैल तक ग्राम सचिवालयों में लगेंगे कैंप

Apr 06, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - फॉर्मर रजिस्ट्री में पीएम किसान योजना की संख्या 1.72 करोड़ लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

फॉर्मर रजिस्ट्री बनाने को 15 अप्रैल तक ग्राम सचिवालयों में लगेंगे कैंप

प्रदेश के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व सुगम तरीके से दिलाने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान में ग्राम सचिवालयों में कैंप लगाकर पंजीकरण कराया जाएगा।किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए यह पहल की जा रही है। जिससे पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं का उन्हें सीधा लाभ मिल सकेगा। कैंप में किसानों का पंजीकरण कराए जाने के साथ-साथ त्रुटियों का भी तत्काल निराकरण कराया जाएगा। इस कार्य में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं लेखपालों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत के कम से कम एक कैंप में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। ग्राम प्रधानों व सचिवों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। जिससे वह कर्मचारियों के साथ जुड़कर इस कार्य को बेहतर ढंग से करा सकें। अब तक प्रदेश में 1.72 करोड़ किसानों को पीएम किसान योजना के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।