यूपी में फार्मर रजिस्ट्री के लिए 79.10 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण कार्य पूरा
Lucknow News - यूपी में अब तक 2,28,36,658 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो केंद्र सरकार के लक्ष्यों का 79.10 प्रतिशत है। राज्य सरकार ने सभी जिलों के जिला प्रशासन और कृषि विभाग को मिशन मोड में काम पर लगाया है। सरकार का उद्देश्य एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में फार्मर रजिस्ट्री के लिए अब तक 2,28,36,658 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जो केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत है। केंद्र सरकार ने यूपी के लिए 2,88,70,495 किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस प्रकार से अभी करीब 60,33,837 किसानों का पंजीकरण शेष है।
पंजीकरण के लिए मिशन मोड
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार ने इस कार्य को मिशन मोड में शुरू कर सभी जिलों के जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, कृषि विभाग और स्थानीय स्तर के कर्मचारियों को लगा रखा है। दरअसल, सरकार का उद्देश्य किसानों का एकीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान, ऋण सुविधा और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सके।
किसान रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत
प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत पांच नवंबर 2024 से की गई थी। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार की प्राथमिकता केवल किसानों के पंजीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि भूमि और किसानों के रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाना भी है। इसी क्रम में “अंश निर्धारण” का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अंश निर्धारण का कार्य 87.19 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इससे भूमि रिकॉर्ड की शुद्धता बढ़ेगी और भविष्य में विवादों को कम करने में मदद मिलेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


