आम तोड़ने पर बुजुर्ग ने टोका, दबंगों ने पीटा
Lucknow News - लखनऊ के बीबीडी इलाके में आम तोड़ने से मना करने पर 64 वर्षीय किसान राम सरन यादव को दबंगों ने पीटा। उनके बेटे धर्मेंद्र और जितेंद्र बचाने आए, तो हमलावरों ने उन पर हमला किया। धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

लखनऊ,संवाददाता। बीबीडी इलाके में आम तोड़ने से टोकने पर दबंगों ने अनौरा कला निवासी किसान 64 वर्षीय राम सरन यादव को पीट दिया। हाथापाई देख बेटे धर्मेंद्र व जितेंद्र बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उनपर डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर फटने से धर्मेंद्र खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। होश में आने पर परिजन बेटे को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर परवेश, उसके भाई अखिलेश, संतोष, पिता रामकुमारे, अवधेश, आदर्श, उसके भाई शिवांश, रामकिशोर और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


