किसान पर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास
Lucknow News - -आरोपी पीड़ित की रिक्शा ट्रॉली को करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ ले गया -घटना

लखनऊ,संवाददाता।पीजीआई थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक किसान पर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। किसान खेत से तीन कुंतल गेहूं लेकर रिक्शा ट्रॉली से घर ले जा रहा था। तभी रंजिश के चलते गांव के एक दबंग ने तेज रफ्तार कार ने उनकी ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर खेत में जा गिरे और घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।अमोल निवासी पीड़ित रमेश कुमार रावत ने बताया कि वह गुरुवार को अपने खेत गए थे। वहां गेहूं मड़ाई करा रहे थे। देर शाम वह तीन कुंतल गेहूं रिक्शा ट्रॉली से लेकर घर जा रहे थे।
आरोप है कि तभी गांव का दीपक तिवारी अपनी कार से आया और रिक्शा ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे रमेश उछलकर खेत में जा गिरे जिससे किसान के चोट आ गई, जबकि आरोपी उनकी ट्रॉली को करीब 50 मीटर तक घिसटता हुआ ले गया। इस दौरान उनके गेहूं फैल गए। किसान का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने आरोपी के भाई के खिलाफ पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। घटना के बाद आरोपी धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसान के समर्थन में दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे और नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


