Farmer Arun Lodhi Attacked in Mohanlalganj Land Dispute Suspected किसान के करीबियों पर गला रेतने का शक, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFarmer Arun Lodhi Attacked in Mohanlalganj Land Dispute Suspected

किसान के करीबियों पर गला रेतने का शक

Lucknow News - मोहनलालगंज के दीवानगंज में किसान अरुण लोधी पर जानलेवा हमला हुआ है। पड़ोसियों पर गला रेतने का आरोप लगाया गया है। जमीन विवाद की वजह से तनाव बना था। पुलिस ने जांच शुरू की है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 30 Dec 2024 09:47 PM
share Share
Follow Us on
किसान के करीबियों पर गला रेतने का शक

मोहनलालगंज, संवाददाता। दीवानगंज में किसान अरुण लोधी पर जानलेवा हमला करने की वारदात करीबी ने की है। पड़ताल में पुलिस को यह जानकारी मिली। जमीन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

रविवार सुबह किसान खेत पर बने कमरे के बाहर खून से लथपथ मिला था। पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों पर गला रेतने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। छानबीन में पता चला कि अरुण ने कुछ वक्त पहले जमीन बेची थी। जिसके बाद से ही तनाव बना हुआ था। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी हालत में सुधार होने पर हमलावरों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने किसान अरुण की कॉल डिटेल भी निकलवाई है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।