ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबिस्तर पर खून से लथपथ मिला किसान का शव

बिस्तर पर खून से लथपथ मिला किसान का शव

लखनऊ। सरोजनीनगर के गंगानगर इलाके में सोमवार सुबह एक किसान का खून से लथपथ शव

बिस्तर पर खून से लथपथ मिला किसान का शव
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 27 Sep 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। सरोजनीनगर के गंगानगर इलाके में सोमवार सुबह एक किसान का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी फिंगरप्रिंट के नमूने लिए हैं। पुलिस ने बताया कि सरोजनीनगर के अमौसी गांव निवासी महेश लोधी (30) की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन दो माह बाद ही पत्नी मायके चली गई। तब से महेश अकेले था। सोमवार सुबह गांव का ही महेश का दोस्त मिथलेश गौतम उससे मिलने महेश के घर पहुंचा तो कई बार आवाज देने के बाद भी महेश बिस्तर से नहीं उठा। महेश मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो महेश के सिर पर चोट के निशान के साथ दाहिने कान से खून रिस रहा था। पास में शराब की चार खाली बोतलें और खाना खाने के बाद डाली फाइबर प्लेटें , गिलास भी पड़े थे। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि महेश ने करीब डेढ़ साल पहले जमीन का एग्रीमेंट किया था। रविवार शाम एग्रीमेंट के मिले पैसों से घर में ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी। मामले की पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें