गोण्डा: रमजान के आख़िरी जुमे नमाज अकीदत से अदा की गई
Lucknow News - मेहनौन (गोंडा) में रमजान माह के आख़िरी जुमे ‘अलविदा’ की नमाज पूरे श्रद्धा के साथ अदा की गई। ईमाम मौलाना अब्दुल अहद चौधरी ने कहा कि इस दिन नमाज अदा करने से अल्लाह की रहमत मिलती है। मस्जिदों में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की गई। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए हैं।
मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। पवित्र रमजान माह के आख़िरी जुमे ‘अलविदा’ की नमाज इटियाथोक क्षेत्र की मस्जिदों में शुक्रवार को पूरे अकीदत के साथ अदा की गई। इस मौके पर सुबह से ही रोज़ेदारों और नमाजियों की भीड़ मस्जिदों की ओर उमड़ने लगी। अलविदा जुमे की नमाज को इस्लाम में विशेष महत्व और फजीलत दी गई है। जामा मस्जिद के ईमाम मौलाना अब्दुल अहद चौधरी ने कहा कि रमजान के इस आख़िरी जुमे की नमाज अदा करने से अल्लाह की खास रहमत और बरकत हासिल होती है। इस दिन रोज़ेदार अधिक से अधिक इबादत, तिलावत और दुआ में मशगूल रहते हैं। उन्होंने जकात और फितरे के महत्व के बारे में भी बताया साथ ही रोज़े की अहमियत और इंसानियत, भाईचारे व जरूरतमंदों की मदद करने का भी संदेश दिया।
नमाज के बाद मस्जिदों में मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द बना रहे इसके लिए दुआ मांगी गई।अलविदा जुमे की नमाज को लेकर क्षेत्र में प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। कस्बे सहित आसपास की प्रमुख मस्जिदों में के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के लिए कांबिग करते रहे। रमजान के अन्तिम असरा खत्म भी होने वाला है इसलिए अब बाजारों में ईद की खरीदारी को लेकर रौनक और बढ़ गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


