ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबालिका इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन

बालिका इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन

कृषक बालिका इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष  उर्मिला यादव ने की। विद्यालय के प्रबंधक पीयूष यादव, शुभम द्वारा मां सरस्वती के...

बालिका इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन
हिन्दुस्तान संवाद ,इटियाथोक (गोण्डा)। Wed, 12 Feb 2020 03:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषक बालिका इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष  उर्मिला यादव ने की। विद्यालय के प्रबंधक पीयूष यादव, शुभम द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को प्रधानाचार्या  दीप्ति यादव ने संबोधित करते हुए छात्र एवं छात्राओं को शासन के अनुरूप आवश्यक  निर्देश देते हुए बताया की संयम और धैर्य के साथ एकाग्र मन से पढ़ाई करें। जिससे आगामी 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा को सुचारू रूप से परीक्षा देकर अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर अपना व अपने गुरुजनों का नाम रोशन करें। 
कार्यक्रम को बृजेश यादव व श्याम देव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पुष्पा चौरसिया, रेखा शर्मा, निशांत श्रीवास्तव, आभा,शेष धर तिवारी,दिलीप यादव व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें