ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ राज्यपाल ने सेवानिवृत्त प्रधान चालक को बधाई दी

राज्यपाल ने सेवानिवृत्त प्रधान चालक को बधाई दी

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन गैराज के प्रधान चालक मोहम्मद जावेद को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित कर विदाई दी। राज्यपाल ने उन्हें लम्बी सेवाओं के लिये शुभेच्छा...


राज्यपाल ने सेवानिवृत्त प्रधान चालक को बधाई दी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 30 Apr 2018 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन गैराज के प्रधान चालक मोहम्मद जावेद को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित कर विदाई दी। राज्यपाल ने उन्हें लम्बी सेवाओं के लिये शुभेच्छा देते हुए कहा कि भविष्य में भी राजभवन से संबंध बनाये रखें, राजभवन के दरवाजे आपके लिये खुले हैं। मोहम्मद जावेद 1980 में तत्कालीन राज्यपाल स्व0 श्री चन्द्रेश्वर प्रसाद नारायण सिंह के कार्यकाल में राजकीय सेवा में आये थे और 37 साल की सेवाएं देने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गये। जावेद ने अब तक 13 राज्यपालों के साथ काम किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें