इकाना के बाहर कोहली का विरोट कटआउट, सेल्फी लेने उमड़े प्रशंसक

May 07, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - इकाना स्टेडियम में लखनऊ और बेंगलुरु के बीच महामुकाबले के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। हालांकि, विराट कोहली नहीं दिखे, जिससे फैंस निराश हुए। दर्शकों ने उनके 15 फिट ऊंचे कटआउट के साथ सेल्फी ली और कई फैंस किंग कोहली के मेगा शो को देखने के लिए दूर-दूर से आए थे।

इकाना के बाहर कोहली का विरोट कटआउट, सेल्फी लेने उमड़े प्रशंसक

इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले महामुकाबले के लिए बुधवार को लखनऊ और बेंगलुरु की टीमों ने अभ्यास कर अपनी तैयारियां परखीं। हालांकि, इस दौरान स्टार खिलाड़ी विराट कोहली नजर नहीं आए। उनकी झलक पाने के लिए शाम को भी क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम के बाहर मौजूद रहे। विराट के नजर न आने पर दर्शकों ने स्टेडियम में लगे उनके 15 फिट ऊंचे कटआउट के साथ सेल्फी ली तो तमाम फैंस फोटो खिंचवाते नजर आए। स्थानीय फैंस ही नहीं अन्य प्रदेशों से आए क्रिकेट प्रेमी भी इकाना के चक्कर लगाते दिखे। विराट का पोस्टर लेकर पहुंचे तमाम दर्शकों ने बताया कि वे किंग कोहली का मेगा शो देखने के लिए बिहार से यहां आए हैं।

इसके लिए परीक्षा तक छोड़ दी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।