बारात में गया था परिवार, पीछे से 25 लाख के जेवर-नकदी हुए साफ, ताला तोड़ घुसे चोर
Lucknow News - बारात में शामिल होने गए लौलाई निवासी ध्रुव जी राय के घर से चोरों ने 25 लाख के जेवर और 1 लाख की नगदी चुरा ली। 12 फरवरी को परिवार समारोह में गए थे और 13 फरवरी को लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बारात में शामिल होने गए एक परिवार के घर से चोरों ने 25 लाख के जेवर और एक लाख की नगदी पार कर दी। लौलाई निवासी ध्रुव जी राय 12 फरवरी की रात परिवार के साथ कृष्णानगर में एक पारिवारिक समारोह में गए थे। मकान में ताला लगा था।
13 फरवरी की सुबह जब ध्रुव राय परिवार के साथ लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा है। घर का सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने अलमारी और वार्डरोब तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने बताया कि अलमारी में पत्नी के अलावा बहन के भी गहने रखे थे, जो गायब हैं।
पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


