Lucknow News: प्रसूता की मौत के बाद हंगामा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: नगराम में जुड़वा बच्चों को जन्म के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। उन्हें मोहनलालगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Lucknow News: प्रसूता की मौत के बाद हंगामा

Lucknow News: जुड़वा बच्चों को जन्म के बाद बिगड़ी थी हालत परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

नगराम, संवाददाता।

प्रसूता की जटिलता

नगराम के समेसी बाजार स्थित निजी हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों को जन्म के करीब 24 घंटे बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। यूरिन की समस्या होने पर मरीज को मोहनलालगंज स्थित दूसरे निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल डायलिसिस की जरूरत बताते हुए शहीद पथ स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही प्रसूता की मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने समेत के निजी हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब तीन घंटे तक हंगामा किया。

परिवार का संघर्ष

समेसी मजरा कंचनखेड़ा गांव निवासी अरविंद धीमान ने पत्नी दीपा को प्रसव के लिए समेसी बाजार स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। बुधवार को ऑपरेशन से दीपा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। गुरुवार सुबह अचानक यूरिन की समस्या होने पर पत्नी को मोहनलालगंज स्थित निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शहीद पथ स्थित एक अस्पताल के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचते ही दीपा ने दम तोड़ दिया।

प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई

मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर समेसी स्थित निजी हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आधारित सवाल जवाब

जुड़वा बच्चों का जन्म कब हुआ?
जुड़वा बच्चों का जन्म बुधवार को हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: प्रसूता की मौत के बाद हंगामा