घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर पूरे परिवार को पीटा

Apr 06, 2026 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - मोहनलालगंज के भागूखेड़ा में एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर एक परिवार की पिटाई कर दी। सुनीता ने बताया कि उसके बेटे अक्षय ने पड़ोसी राम कुमार को शराब पीने से मना किया था। इस पर राम कुमार और उसके बेटे ने मिलकर परिवार के सदस्यों की पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर पूरे परिवार को पीटा

मोहनलालगंज। संवादददात मोहनलालगंज के भागूखेड़ा में घर के बाहर शराब पीने से मना करने से नाराज शख्स ने अपने बेटों के साथ मिलकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी। भागूखेड़ा में रहने वाली सुनीता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसके पति शिवकुमार मंदिर दर्शन करने गये था। घर के बाहर पड़ोस में रहने वाला राम कुमार शराब पी रहा था। जिस पर उनके पुत्र अक्षय ने मना किया तो उसने उसके बेटे को मारने पीटने लगा। इसीबीच राम कुमार के बेटे राजकुमार, आलोक, सुशील आ गए और उन लोगों ने मिलकर उसके साथ बेटे अक्षय, बेटी खुश्बू व सास की पिटाई कर दी।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।