Lucknow News: नकली नोटों संग पकड़े गए महंत को जेल भेजा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - पुलिस खुद बनी वादी, महंत के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट - नोट खपाने के नकली नोटों संग पकड़े गए महंत को जेल भेजा

Lucknow News: नकली नोटों संग पकड़े गए महंत को जेल भेजा

Lucknow News: दुबग्गा पुलिस ने शनिवार को झाखर बाग में नकली नोट चलाते हुए पकड़े गए महंत को रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी के पास से 500-500 रुपये के 13 नकली नोट बरामद हुए थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और महंत के फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है। इससे पहले भी चिनहट थाना क्षेत्र में भी पांच सौ के नकली नोटों के साथ छात्र को गिरफ्तार किया गया था। दुबग्गा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि शनिवार दोपहर झाखर बाग चौराहे के पास एक युवक दुकानों पर 500 रुपये के नोटों से खरीदारी कर रहा था। दुकानदार को शक होने पर उसने नोट चेक किया तो वह नकली निकला। इसके बाद भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 500-500 के 13 नकली नोट मिले। सभी नोटों पर सीरियल नंबर एक जैसा था। पुलिस महंत को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में उसकी पहचान रहीमाबाद निवासी संजीव मिश्रा उर्फ बाबाजी के रूप में हुई। वह दुबग्गा के मौलवी खेड़ा निवासी है और सिद्धेश्वरी मंदिर के पास महंतगिरी करता है।

आधे-आधे पर चलाता था नकली नोट

पूछताछ में महंत ने पुलिस को बताया कि उसे नकली नोट खपाने के बदले आधी रकम मिलती थी। यानी 500 का नकली नोट चलाने पर उसे 250 रुपये दिए जाते थे। उसने एक साथी का नाम भी बताया जो रहीमाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के बताए पते पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। उसके मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस खुद बनी वादी,दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने रविवार को महंत संजीव मिश्रा का मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस खुद वादी बनकर आरोपी के खिलाफ नकली नोट चलाने और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद नोटों को एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की भी जांच हो रही है कि ये नकली नोट कहां से छपे और किन-किन इलाकों में खपाए गए। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महंत संजीव मिश्रा को किस जगह पर गिरफ्तार किया गया?
महंत संजीव मिश्रा को झाखर बाग में गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow News: नकली नोटों संग पकड़े गए महंत को जेल भेजा