ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊफैजाबाद : ग्रुप डी गैंग का इनामिया बदमाश चढ़ा फैजाबाद पुलिस के हत्थे

फैजाबाद : ग्रुप डी गैंग का इनामिया बदमाश चढ़ा फैजाबाद पुलिस के हत्थे

ग्रुप डी 27 लुटेरा गैंग का शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बदमाश पर 40 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश के पास से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, बाइक और पांच हजार चार सौ रुपए भी बरामद किए हैं। वरिष्ठ...

फैजाबाद : ग्रुप डी गैंग का इनामिया बदमाश चढ़ा फैजाबाद पुलिस के हत्थे
हिन्दुस्तान संवाद     ,फैजाबादTue, 28 Aug 2018 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रुप डी 27 लुटेरा गैंग का शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बदमाश पर 40 हजार का इनाम घोषित था। बदमाश के पास से पुलिस ने पिस्टल, कारतूस, बाइक और पांच हजार चार सौ रुपए भी बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि आठ जनवरी की रात को रुदौली थाना क्षेत्र के जमुनिया मऊ निवासी बब्लू तिवारी उर्फ चन्द्र प्रकाश तिवारी की हॉकी और राड से सिर व मुंह कूच कर की कई हत्या मामले में बदमाश राकेश यादव वांछित चल रहा था। पहले उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था लेकिन बाद में रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक ओंकार सिंह की ओर से उस पर 40 हजार रूपए का इनाम घोषित कर दिया गया। 
उन्होंने बताया कि पकड़ा गया बदमाश झांसी के पंजीकृत लुटेरा गैंग का बदमाश है और नौ साथियों के साथ लूट, हत्या, डकैती जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देता है।
उन्होंने बताया कि झांसी, ललितपुर व मध्यप्रदेश के जिलों में अमूमन इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले गाजीपुर निवासी इस बदमाश को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार के निर्देशन व सीओ मिल्कीपुर रूचि गुप्ता के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व खंडासा थाने की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के भखौली मोड़ के पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि बदमाश पर झांसी, ललितपुर व फैजाबाद में चार मामले सहित कुल एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें गैंगस्टर के तीन मामले हैं। एसएसपी डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि बदमाश के गिरोह के सम्बंध में और जानकारी हासिल करने के लिए अन्य जिलों से सम्पर्क किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें