Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsExtra Buses Arranged for Makar Mela 3800 Buses from Various Regions to Prayagraj
माघ मेले में 3800 बसों की सुविधा देगा परिवहन निगम

माघ मेले में 3800 बसों की सुविधा देगा परिवहन निगम

संक्षेप:

Lucknow News - माघ मेला तीन जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहा है। परिवहन निगम ने 3800 बसें चलाने की तैयारी की है, जिसमें मुख्य पर्वों पर 200 अतिरिक्त बसें भी शामिल हैं। लखनऊ से 500 बसों का संचालन होगा। इस बार दो अस्थायी बस स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Dec 22, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मुख्य स्नान पर्वों पर 200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी रहेगी लखनऊ से 500 बसें मेले के लिए चलाई जाएंगी तीन जनवरी से शुरू हो रहा माघ मेला लखनऊ, विशेष संवाददाता महाकुम्भ की तरह प्रयागराज में तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं को जाने के लिए परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इस मेले के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 3800 बसों को चलाया जाएगा। मुख्य पर्वों मकर सक्रान्ति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के दिन 200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शाही स्नान पर भारी भीड़ को देखते हुए रिजर्व बसों की व्यवस्था भी की जा रही है।

मंत्री ने बताया कि पिछले साल प्रयागराज में इसी स्थान पर महाकुम्भ का आयोजन हुआ था। उस समय लगभग 67 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। इस साल माघ मेले में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस वजह से अतिरिक्त बसों की सुविधा दी जा रही है। माघ मेला अधिकारी की मांग पर अतिरिक्त बसों को सम्बन्धित क्षेत्र द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या और 23 जनवरी को बसंत पंचमी का महत्वपूर्ण शाही स्नान होगा। मेला की पूरी अवधि एक जनवरी से 15 फरवरी, 2026 तक सामान्य दशा में 25 बसें और मुख्य पर्वों पर दो दिन पहले से एक दिन बाद तक 200 बसें शटल बसों के रूप में चलाने के लिए रिवर्ज रहेंगी। लखनऊ क्षेत्र से 500 बसें चलेगी परिवहन निगम के अफसरों के मुताबिक लखनऊ क्षेत्र और गोरखपुर से 500-500 बसें, आजमगढ़ व वाराणसी क्षेत्र से 430-430 बसें, अयोध्या क्षेत्र से 270 बसें, प्रयागराज क्षेत्र से 550,चित्रकूट धाम से 330, झांसी क्षेत्र से 50,कानपुर क्षेत्र से 270,हरदोई क्षेत्र से 350 एवं देवीपाटन से 250 बसों का संचालन किया जाएगा। दो अस्थायी बस स्टेशन बनेंगे माघ मेला क्षेत्र में हर साल एक अस्थायी बस स्टेशन बनाया जाता था। इस बार दो अस्थायी बस स्टेशन बनाए जा रहे हैं। यहां कई तरह की सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए मुख्य स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाए जाएंगे। परिवहन मंत्री के मुताबिक लखनऊ व अन्य स्थानों से प्रयागराज के लिए जो बसें पहले से चल रही है, उनका संचालन पहले की तरह होता रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;