Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsExcitement Builds for T20 Clash India vs South Africa in Lucknow
आज लखनऊ पहुंचेंगे टीम इंडिया के ‘धुरंधर’, इकाना में होगा भारत-अफ्रीका के बीच सुपरहिट मुकाबला

आज लखनऊ पहुंचेंगे टीम इंडिया के ‘धुरंधर’, इकाना में होगा भारत-अफ्रीका के बीच सुपरहिट मुकाबला

संक्षेप:

Lucknow News - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे। चौथे टी-20 मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें अभ्यास सत्र के लिए तैयारी कर रही हैं, और क्रिकेट प्रेमियों में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर उत्साह है।

Dec 15, 2025 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में शानदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे। टी-20 क्रिकेट में धूम मचाने वाले अभिषेक शर्मा, विस्फोटक पारी खेलने को बेकरार शुभमन गिल, विस्फोटक बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव, अक्षर पटेल, शिवम दुबे के साथ तिलक वर्मा और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सहित भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम सोमवार को लखनऊ पहुंच जाएगी ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथे टी-20 मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्विंटन डिकाक, मार्करम, डेविल मिलर, बार्टमैन सहित टीम के अन्य खिलाड़ी भी आज लखनऊ पहुंचेंगे। दोनों टीमे अमौसी एयरपोर्ट से सीधे होटल का रुख करेंगी। अंतरराष्ट्रीय टी-20 के हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में तीसरा टी-20 मैच बीते रविवार की रात खेला गया था । इस मुकाबले के बाद सोमवार को सुबह भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सुबह लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगी। शाम तक दोनों टीमों लखनऊ पहुंच जायेंगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर है। यहां टेस्ट और एक दिवसीय मुकाबले के बाद दोनों टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जा रहे हैं। पांच मैचों की सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। चौथे हाईवोल्टेज मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।

आयोजकों के अनुसार दोनों टीमों का अभ्यास सत्र मंगलवार को प्रस्तावित है। ठंड के मौसम में चौके-छक्कों की बौछार का लुत्फ लेने को क्रिकेट प्रेमी तैयार हैं। दूधिया रोशनी में खेला जाने वाला हाई वोल्टेज मुकाबला इकाना स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होगा। इस मुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इकाना स्टेडियम की क्षमता 50 हजार दर्शकों की हैं। इस महामुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री अंतिम चरण में है। क्रिकेट प्रेमियों का यहां एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं। दोनों टीमें टक्कर की हैं।