अधिक शुद्ध पानी खराब कर रहा स्वास्थ्य

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

अत्यधिक शुद्ध पानी लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि 50 पीपीएम से कम टीडीएस वाले पानी से शरीर कमजोर हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 300 मिलीग्राम प्रति लीटर टीडीएस को आदर्श माना है। 50 से कम टीडीएस के पानी में जरूरी खनिजों की कमी होती है, जिससे हड्डियाँ कमजोर हो सकती हैं।

अधिक शुद्ध पानी खराब कर रहा स्वास्थ्य

हेडिंग सुझाव-अत्यधिक शुद्ध पानी बना रहा बीमार: 50 से कम टीडीएस पी रहे तो संभल जाएं, गल जाएंगी हड्डियां डब्ल्यूएचओ ने 300 तक के टीडीएस वाले पानी को उत्तम व 500 तक को स्वीकार्य माना है

-कम टीडीएस वाले पानी से जरूरी खनिज शरीर को नहीं मिल पाते

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

अधिक शुद्ध पानी लोगों का स्वास्थ्य खराब कर रहा है। तमाम आरओ कम्पनियां 50 पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलियन) से कम टीडीएस (टोटल डिजाल्ब्ड सालिड) रख रहीं हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टीडीएस की इस मात्रा से शरीर का कमजोर होना तय है।

टीडीएस की मात्रा और स्वास्थ्य

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने पानी में टीडीएस की मात्रा निर्धारित की है। आदर्श टीडीएस 300 मिलीग्राम प्रति लीटर कम से कम होना चाहिए। 500 मिलीग्राम प्रति लीटर तक का टीडीएस भी स्वीकार्य है। लेकिन मौजूदा समय में तमाम आरओ कम्पनियां टीडीएस की मात्रा 100 से कम रखती हैं या लोग ही टीडीएस कम करने को कहते हैं। इस मात्रा में पानी का स्वाद तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन यह शरीर में तमाम तरह की बीमारियां पैदा कर सकती है।

अत्यधिक शुद्ध पानी में खनिजों की कमी

50 पीपीएम से कम टीडीएस अत्यधिक शुद्ध पानी होता है। इस तरह के पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक प्राकृतिक खनिज नहीं होते। लंबे समय तक ऐसा पानी पीने से शरीर में खनिजों की कमी हो सकती है। इससे हड्डियां कम जोर हो जाएगी। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है और कई अन्य तरह की बीमारियां पैदा कर सकती हैं। वहीं 500 से अधिक टीडीएएस पेट खराब कर सकता है। ऐसे पानी को वाटर प्यूरीफायर से शुद्ध करना आवश्यक है।

टीडीएस का स्तर और पानी की गुणवत्ता

50 से कम खनिजों की कमी पीने के लिए सही नहीं,स्वाद फीका होता है

50 - 150 उत्कृष्ट पीने के लिए बहुत सुरक्षित और उत्तम

150 - 300 उत्तम अधिकांश घरों के लिए सबसे बेहतरीन

300 - 500 स्वीकार्य पीने योग्य, लेकिन स्वाद में थोड़ा भारीपन

500 से अधिक असुरक्षित पानी नमकीन या कड़वा, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

50 से कम टीडीएस का पानी तो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खराब है। शरीर को जरूरी खनिज नहीं मिल पाते। 100 से 200 तक टीडीएस का पानी शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

डॉ. भास्कर नारायण, निदेशक आईआईटीआर

आरओ का वेस्ट और मानक

आरओ के वेस्ट में निकल रहा पीने लायक पानी

डब्ल्यूएचओ के मानक को देखें तो लखनऊ के घरों में लगे आरओ से पीने वाला पानी वेस्ट में बह जा रहा है। यहां ज्यादातर इलाकों में आरओ की आवश्यकता नहीं है।

प्रोफेसर वेंकटेश दत्ता, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, पर्यावरण विज्ञान विभाग

सामान्य प्रश्न

✦50 से कम टीडीएस वाला पानी क्यों स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है?−
50 से कम टीडीएस का पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खराब है। शरीर को जरूरी खनिज नहीं मिल पाते।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow Newsअधिक शुद्ध पानी खराब कर रहा स्वास्थ्य