स्क्रीन टाइम घटाएं, खेल-कूद और कसरत का समय बढ़ाएं
Lucknow News - मोबाइल और कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि रील्स की लत दिल और दिमाग को प्रभावित करती है। स्क्रीन समय कम करने और खेलकूद, व्यायाम को बढ़ाने की सलाह दी गई। पारंपरिक भारतीय भोजन और गर्मी में ताजे फलों का सेवन करने का भी सुझाव दिया गया।

मोबाइल व कम्प्यूटर का अत्यधिक इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह है। रील्स की लत तो उससे भी ज्यादा घातक है। यह दिल और दिमाग दोनों को प्रभावित करता है। अच्छी सेहत के लिए स्क्रीन का समय घटनाएं। खेलकूद और कसरत का समय बढ़ाएं। यह सलाह केजीएमयू रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने दी। वह मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर विभाग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि स्क्रीन के साथ आरामतलबी, व्यायाम, योग की कमी और फास्ट फूड का सेवन भी खराब स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है। पांरपरिक भारतीय थाली स्वास्थ्य के गुणों से भरपूर होती है।
गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खीरा, खरबूज, तरबूज का सेवन अधिक करना चाहिए। कोल्डड्रिंक व जूस के स्थान पर मौसमी फल व देशी पेय जैसे कि मठ्ठा, लस्सी, शिकांजी, नारियल पानी, बेल का शरबत, गन्ने का रस आदि का सेवन करना चाहिए। सत्तू का सेवन भी लाभकारी होता है। केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानन्द ने कहा कि विज्ञान का उपयोग स्वास्थ्य जनजागरूकता के लिए हो। प्रतिदिन स्क्रीन टाइम को घटाएं। एक घंटा खेल-कूद और व्यायाम को बढ़ाएं।इन बातों पर करें अमलअधिकाधिक पौध रोपण करें। धूम्रपान, तंबाकू, नशीले पदार्थो से तौबा करें। सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। परिवहन के लिए पर्यावरण के अनुकूल ईंधन का उपयोग करें। पैदल चलें। साइकिल चलाएं। भोजन बनाने के लिए स्वच्छ ईंधन का उपयोग करें। प्लास्टिक का उपयोग न करें। स्वस्थ जीवनशैली, पारंपरिक भोजन, योग और व्यायाम करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


