ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ हर तीसरी महिला ऑस्टियोपोरिस की चपेट में

लखनऊ हर तीसरी महिला ऑस्टियोपोरिस की चपेट में

-विश्व ऑस्टियोपोरिस दिवस के मौके पर प्रेसवार्ता लखनऊ। संवाददाता ऑस्टियोपोरिस (हड्डियों का...

लखनऊ हर तीसरी महिला ऑस्टियोपोरिस की चपेट में
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 19 Oct 2021 01:20 PM
ऐप पर पढ़ें

-विश्व ऑस्टियोपोरिस दिवस के मौके पर प्रेसवार्ता

लखनऊ। संवाददाता

ऑस्टियोपोरिस (हड्डियों का कमजोर होना) पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा हो रही है। हर तीसरी महिला एवं हर पांचवा पुरूष ऑस्टियोपोरिस से पीड़ित है। महिलाओं में माहवारी बन्द होने के बाद यह आम समस्या है। कमर दर्द, कूल्हा व दूसरे अंगों में दर्द बढ़ जाता है। यह जानकारी मंगलवार को विश्व ऑस्टियोपोरिस दिवस की पूर्व संख्या पर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसकांफ्रेन्स में डायबिटीज सपोर्ट वेलफेयर सोसायटी के सचिव डॉ. अरुण पांडेय ने दी। ऑस्टियोपोरिस में कमर दर्द, कूल्हा और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो जाता है।

यह बीमारी अमूनन 60 से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा होती है। डॉ. पांडेय के मुताबिक बीमारी में हड्डियां कमजोर एवं खोखली हो जाती है। धूम्रपान और शराब के सेवन करने वालों में यह बीमारी होने की संभावना ज्यादा होती है। इसका बचाव के लिए खुराक में कैल्शियम या प्रोटीन को शाम करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें