पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्थापित होगा गन्ना विश्विद्यालय

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश में एक गन्ना विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जो अधिक उत्पादकता देने वाली एवं रोगमुक्त वेराइटियां विकसित करेगा। बैठक में गन्ना एवं चीनी विभाग की अपर मुख्य सचिव बीना कुमार मीणा की अध्यक्षता में यह प्रस्ताव रखा गया। इसमें गन्ना प्रजातियों के रिलीज और किसानों को नि:शुल्क मैली उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्थापित होगा गन्ना विश्विद्यालय

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में एक गन्ना विश्वविद्यालय की भी स्थापना की जाएगी। जो अधिक उत्पादकता देने वाली एवं रोगमुक्त वेराइटियां विकसित करेगा। यह कम निवेश कर अधिक लाभ देने वाली गन्ने की खगती की तकनीक भी विकसित करेगा। इस तरह का एक प्रस्ताव गुरुवार को गन्ना एवं चीनी विभाग की अपर मुख्य सचिव बीना कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में रखा गया, जिस पर शासन की ओर से सहमति प्रदान की गई। बैठक में गन्ना एवं चीनी विभाग के शीर्ष अधिकारियों के अलावा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बैठक के निर्णय

बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे धर्मेन्द्र मलिक ने संगठन की ओर से आठ सूत्री सुझाव दिए गए। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रमुख सचिव कृषि को पत्र लिख कर कृषि विभाग के अधिकारियों को यूट्यूब सहित अन्य माध्यमों पर भ्रामक प्रचार करने वाली दवाइयों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सभी शुगर मिलों में मृदा परीक्षण लैब स्थापित कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में गन्ना प्रजाति कोलक-20016 एवं कोलक-21012 को उत्तर प्रदेश में रिलीज किए जाने के लिए पत्र लिखने का निर्णय लिया गया।

अनुसंधान और किसानों के लिए उपाय

इसके अलावा गन्ने में फैल रही टॉप बोरर जैसी बीमारियों पर अनुसंधान के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ ,गन्ना उत्कृष्टता केंद्र तथा गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर को पत्र भेजकर रिसर्च कराने के निर्देश दिए गए। किसानों को नि:शुल्क मैली उपलब्ध कराने और मिट्टी में कार्बन की मात्रा बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा कर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में गन्ना आयुक्त सहित अपर गन्ना आयुक्त वीके शुक्ला, बीबी सिंह तथा विश्वेश्वर कनौजिया के अलावा भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के चेयरमैन बाबा राजेंद्र सिंह मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक समेत चौधरी दिगंबर सिंह, दुष्यंत कुमार, अंकित कुमार, प्रासू राणा आदि मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गन्ना विश्वविद्यालय की स्थापना कब की जाएगी?
गन्ना विश्वविद्यालय की स्थापना गुरुवार को हुई बैठक में प्रस्तावित की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।