दिल्ली आंदोलन के लिए पेंशनर्स ने सांसद तनुज पुनिया से मांगा समर्थन

Mar 01, 2026 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने नौ मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेंशन बढ़ोतरी के लिए आंदोलन आयोजित किया है। इस संबंध में, समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात की और उन्हें आंदोलन में शामिल होने का अनुरोध किया। पुनिया ने पेंशन मुद्दे को श्रम सलाहकार समिति में उठाने का आश्वासन दिया।

दिल्ली आंदोलन के लिए पेंशनर्स ने सांसद तनुज पुनिया से मांगा समर्थन

पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर नौ मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन के लिए ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति सभी दलों के सांसदों से समर्थन मांग रहा है। इसी क्रम में रविवार को ईपीएस-95 के एक प्रतिनिधिमंडल ने बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से नौ मार्च को आंदोलन में शामिल होने का अनुरोध किया। राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने बताया कि सांसद तनुज पुनिया श्रम मंत्रालय की राष्ट्रीय श्रम सलाहकार समिति के सदस्य हैं, यह समिति पेंशन बढ़ोतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि सांसद में भरोसा दिलाया कि वह श्रम सलाहकार समिति में पेंशन बढ़ोतरी का मुद्दा उठाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।