शिकायतों का मौके पर समाधान, सेवानिवृत्त सदस्यों को सौंपा पीपीओ

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने लखनऊ में ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर का आयोजन किया। शिविर में पीएफ सदस्यों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की समस्याओं का समाधान किया गया। 101 में से 85 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही हुआ। अधिकारियों ने ऑनलाइन सेवाओं और अन्य जानकारी भी प्रदान की।

शिकायतों का मौके पर समाधान, सेवानिवृत्त सदस्यों को सौंपा पीपीओ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बुधवार को ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविर का आयोजन किया। इस दौरान अधिकारियों ने पीएफ सदस्यों, कर्मचारियों व पेशनभोगियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका समाधान किया। गोमती नगर स्थित ईपीएफओ कार्यालय पर आयोजित शिविर में ‘प्रयास’ पहल के तहत इस माह सेवानिवृत्त हो रहे सदस्य को पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) भी सौंपा गया। शिविर में पीएफ निकासी, पेंशन, यूएएन, केवाईसी, डिजिटल क्लेम और अन्य सेवा संबंधी शिकायतों का भी निस्तारण किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-दो (प्रशासन) आशीष कुमार ने बताया कि लखनऊ के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले सीतापुर, हरदोई, लखमीपुर खीरी, बाराबंकी व रायबरेली जिले में भी शिविरों का आयोजन किया गया।

कुल आई 101 शिकायतों में से 85 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिससे सदस्यों को काफी राहत मिली। शिविर के दौरान अधिकारियों ने ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं, कॉल सेंटर, पीआरओ व्यवस्था और आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जानकारी भी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।