शाइन सिटी कम्पनी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Feb 09, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - ईओडब्ल्यू ने शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट के आरोपी नेकपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। वह कंपनी में एसोसिएट के रूप में काम कर रहा था और निवेशकों को धोखा देकर अरबों रुपये हड़प लिए थे। वह कुछ समय पहले अपना नाम बदलकर दूसरी रियल एस्टेट कंपनी में काम कर रहा था।

शाइन सिटी कम्पनी का एक और आरोपी गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू ने निवेशकों का अरबों हड़पने वाली शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. के एक और फरार आरोपी नेकपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नेकपाल कम्पनी में एसोसिएट पद पर कार्यरत था। छह साल पहले दर्ज मुकदमे में वह आरोपी बनाया गया था। वह अपना नाम बदल कर दूसरी रिएल एस्टेट कम्पनी में काम कर रहा था। शाइन सिटी कम्पनी ने निवेशकों को कई तरह के लुभावने ऑफर देकर अरबों रुपये जमा करा लिए थे। शाइन सिटी के विपुल खंड स्थित दफ्तर में नेकपाल एसोसिएट नियुक्त हुआ था। वह निवेशकों को कम्पनी की लुभावनी योजनाएं बताकर फंसाता था। सैकड़ों निवेशकों ने अपनी रकम जमा कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तय समय के बाद इन निवेशकों को न तो योजनाओं का फायदा मिला और न ही उनकी रकम लौटाई गई थी। कंपनी के निदेशकों के फरार होने के बाद लोगों ने गोमतीनगर थाने में वर्ष 2020 में एफआईआर कराई थी। इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। ईओडब्ल्यू ने बताया कि कृष्णानगर निवासी नेकपाल ने कुछ समय पहले अपना नाम हर्षित सिंह रख लिया था। इस समय वह विन मोर नाम की रियल एस्टेट कम्पनी में नौकरी कर रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।