महिलाओं को बताएं हुनरमंद होने के तरीके, 35 लोग सम्मानित

Jan 11, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - गोमती नगर एसएनए में लेट्स गिव होप फाउंडेशन द्वारा 35 हुनरमंद और प्रेरक प्रोफेशनल को सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने महिलाओं को आजीविका विकास और कौशल पर विचार साझा किए, जिससे उन्हें प्रेरणा मिली। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिला विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।

महिलाओं को बताएं हुनरमंद होने के तरीके, 35 लोग सम्मानित

गोमती नगर एसएनए में लेट्स गिव होप फाउंडेशन की ओर से हुआ सम्मान समारोह और कार्यशाला लखनऊ, संवाददाता। लेट्स गिव होप फाउंडेशन की ओर से 35 हुनरमंद और प्रेरक प्रोफेशनल को सक्षम भारत पुरस्कार से नवाजा गया। गोमती नगर एसएनए में सम्मान समारोह के अलावा हुई कार्यशाला में विशेषज्ञों ने महिलाओं के लिए आजीविका विकास के अवसर विषय और कौशल पर विचार रखकर उन्हें प्रेरित किया। यहां कार्यक्रम मानसी शर्मा व प्रियांशी के गणेश वंदना नृत्य से शुरू हुआ। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष मौर्या ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में सक्षम स्किल सेंटर स्थापित करके मध्यम एवं निम्न वर्ग की महिलाओं और युवाओं को कौशल परख शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है।

जरी जरदोजी चिकनकारी विशेषज्ञ तोशानी, मेकअप आर्टिस्ट मंजरी जायसवाल, ग्राफिक व वीडियो एडिटर रितु पांडे, फोटोग्राफर शुभांगी मौर्या और नवाचारी शेफ अनिता शर्मा ने अपने अनुभव साझा किए। बताया कि कैसे महिलाएं अपने कौशल को पहचानकर व्यवसाय में बदल सकती हैं। घर से ही सफलता प्राप्त कर सकती हैं। वक्ताओं ने व्यावहारिक व्यावसायिक युक्तियां भी समझाईं, जो महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद कर सकती हैं। कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं ने वक्ताओं से सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। ये हुए सम्मानित सक्षम भारत पुरस्कार पाने वालों में शिक्षाविद् मंजू सिन्हा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा कानोडिया, केजीएमयू के डॉ. गौरव मिश्रा, कथक नृत्यांगना रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा रतन, अयोध्या की गायिका डॉ. एकता चौधरी, सेवा निकेतन आश्रम ट्रस्ट की डॉ. आशा सिंह, व्यवसायी अर्चना मिश्रा, संजोली पांडे, स्त्री रोग सार्वजनिक भाषण विशेषज्ञ कविता चौबे, कंपनी सेक्रेटरी व हस्तशिल्पी प्रीति शर्मा, शिक्षिका डॉ. आफिया बानो, सरिता गौतम, संजा शर्मा, रिजवाना परवीन, समाजसेवी पूनम कुमारी, अंजलि श्रीवास्तव और सेल्फ डिफेंस ट्रेनर दीक्षा सैनी प्रमुख महिला विभूतियां रहीं। साथ ही प्रीति कश्यप, वंशिता रावत, अनीता सरोज, शिवानी प्रजापति, सिमरन यादव, शालिनी कश्यप, प्रियंका पाल, आकांक्षा तिवारी, अनिशा बिष्ट, प्रजा साह, शबाना, मान्या सिंह, नागेंद्र, वसन गिरि, हिमांशु सिंह, अजय भी सम्मानित हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;