परिषदीय स्कूलों की 1.39 लाख बालिकाओं ने किया पुलिस थानों का भ्रमण
Lucknow News - - अभियान चलाकर दी कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मिशन शक्ति

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मिशन शक्ति के तहत परिषदीय प्राथमिक स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 1.39 लाख बालिकाओं को पुलिस थानों का भ्रमण कराया गया। शनिवार को प्रदेश भर में अभियान चलाकर छात्राओं को कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर स्कूलों की छात्राओं को उनके क्षेत्र के पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया। यहां पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। एफआईआर दर्ज कराने, पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीके, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित प्रयोग और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में उनहें जानकारी दी गई।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी का कहना है कि छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग के साथ ही उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दिया जाना भी जरूरी है। ऐसे में थानों में यह भ्रमण कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




