फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग की जल्द हो पदोन्नति और पदस्थापन

Mar 06, 2026 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व

फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग की जल्द हो पदोन्नति और पदस्थापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष से उनके कार्यालय में भेंट की। परिषद के महामंत्री अतुल मिश्र ने अपर मुख्य सचिव से आग्रह किया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के कर्मचारी संगठनों की मांगों पर बैठक आयोजित करें क्योंकि उनकी मांगें काफी समय से लंबित पड़ी हैं। निर्णय न होने से कर्मचारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।उन्होंने अपर मुख्य सचिव को बताया कि केजीएमयू में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग का कैडर पुनर्गठन वर्ष 2021 में हो गया था, परन्तु किन्हीं कारणों से स्थानीय प्रशासन द्वारा उच्चस्थ पदों पर पदोन्नति कर पदस्थापित नहीं किया गया।

इसके कारण काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। संवर्ग की पीड़ा को लेकर कुलपति से भेंट की जिस पर उनके द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अनुमोदनोपरान्त पत्रावली शासन को प्रेषित कर दी है। उन्होंने अनुरोध किया कि फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग की पत्रावली पर शीघ्र निर्णय कराने का कष्ट करें। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने तत्काल सचिव, चिकित्सा शिक्षा सारिका मोहन को निर्देशित किया कि पत्रावली शीघ्र प्रस्तुत कर निर्णय कराएं।कर्मचारी नेताओं ने केजीएमयू में कार्यरत समूह (ख) व (ग) के गैर शैक्षणिक कर्मचारियों को पेशेंट केयर एलाउंस के संबंध में भी अनुरोध किया जिस पर सचिव को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देशित किया। अपर मुख्य सचिव ने अगले सप्ताह बैठक करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा वीपी मिश्र, परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत, महामंत्री अतुल मिश्र, प्रणय सिंह, मंत्री प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन केजीएमयू आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।