सिविल अस्पताल में महिला तीमादार पर फॉल्स सीलिंग का ढक्कन गिरा, कोई हताहत नहीं
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखनऊसिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार को फॉल्स सीलिंग के चार ढक्कन एक महिला तीमारदार पर गिरे। हालांकि, महिला को कोई चोट नहीं आई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। अस्पताल के निदेशक ने बताया कि फायर उपकरणों की मरम्मत के दौरान यह घटना हुई।

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार दोपहर फॉल्स सीलिंग में लगे फाइबर के चार ढक्कन नीचे बेड पर बैठी एक महिला तीमारदार पर गिर गए। महिला तीमादार को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ देर के लिये अफरातफरी मच गई। हालांकि सर्तकता के तौर अस्पताल प्रशासन ने आनन फानन यहां भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में फायर उपकरणों की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान फॉल सीलिंग से फाइबर के कुछ ढक्कन बेड बैठी महिला तीमारदार विमला के पैर पर गिर गये। तीमारदार को कोई चोट नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


