बिजली कर्मियों पर कार्रवाइयां वापस लेने की मांग

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-संघर्ष समिति ने पावर कारपोरेशन अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन लखनऊ, विशेष संवाददाता।

बिजली कर्मियों पर कार्रवाइयां वापस लेने की मांग

लखनऊ, विशेष संवाददाता विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने गुरुवार को पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष गोयल को ज्ञापन दिया। इसमें मार्च 2023 के आंदोलन के फलस्वरूप बिजली कर्मियों के विरुद्ध की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। संघर्ष समिति ने कहा कि ऊर्जा निगमों में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण स्थापित करने के लिए यह आवश्यक है कि सभी लंबित दंडात्मक कार्रवाइयों को समाप्त किया जाए।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन से संबंधित मामलों को समाप्त करने के बजाय उत्पादन निगम के कर्मचारी दिनेश सिंह को वृहद दंड दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिए थे कि सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां वापस ली जाएं, हटाए गए संविदा कर्मियों को रखा जाए और बिजली कर्मियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएं। मगर अभी तक ऐसा नहीं हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।