Lucknow News: बिजली लोड बढ़ाने पर भड़के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: फोटो - -चेतावनी दी, सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा -चार सूत्री

Lucknow News: बिजली लोड बढ़ाने पर भड़के व्यापारियों ने प्रदर्शन किया

Lucknow News: फोटो - -चेतावनी दी, सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा

-चार सूत्री मांग पत्र अधिकारी को सौंप कर निदान करने को कहा

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।

प्रदर्शन की वजह

लखनऊ परिक्षेत्र व्यापार मंडल ने बिजली के बढ़े लोड और बढ़े हुए बिलों को लेकर पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मंगलवार को बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चार सूत्री मांग पत्र बिजली अधिकारी को सौंपा। चेतावनी दी कि सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

मांगें

व्यापार मंडल के अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने कहा कि डिजिटल जांच के नाम पर मनमाने तरीके से लोड बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इससे मार्केट के व्यापारी और आम जनता दोनों परेशान हैं। इस दौरान उन्होंने बिजली अधिकारी को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। मुख्य मांग में समस्त मार्केट में लगे बिजली मीटरों की जांच कर लोड कम-ज्यादा करने, अवैध रूप से बढ़ाए गए लोड को कम कर वसूला गया शुल्क उपभोक्ताओं को वापस करने, 1912 पर शिकायत के 4 घंटे में निस्तारण न करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने और सभी उपकेंद्रों पर मैन्युअल शिकायत दर्ज करने की पुरानी व्यवस्था फिर शुरू करने की मांग शामिल हैं। इस दौरान सवाल उठाया कि जब डिजिटल-कंप्यूटर से लोड बढ़ाया जा सकता है तो कम इस्तेमाल पर लोड स्वतः कम क्यों नहीं होता? यदि लोड बढ़ाने की नीति है तो उसे कम करने की भी नीति बनाई जाए। जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन करने वाले

प्रदर्शन में संजीव चांदनी, तनिष्क गुप्ता, दीपक कुमार, अंकित वाजपेयी, धीरज गुप्ता, सलमान, रजत अग्रवाल, अभय पांडेय, सनम गुप्ता, अंकित सिंह, आकाश लोधी, शिवम गुप्ता, संजय रस्तोगी, शिखर सक्सेना, सुमित चेलानी, हरप्रीत साहनी, विनय गुप्ता, अनुराग गुप्ता आदि रहे।

सामान्य प्रश्न

क्या व्यापार मंडल ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ कोई मांग पत्र सौंपा?
हाँ, व्यापार मंडल ने पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ चार सूत्री मांग पत्र सौंपा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।