Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsDelay in Anpara-E and Obra-D Projects Joint Venture Needs Termination to Control Costs
ओबरा-डी और अनपरा-ई में 28 माह बाद भी काम शुरू नहीं

ओबरा-डी और अनपरा-ई में 28 माह बाद भी काम शुरू नहीं

संक्षेप:

Lucknow News - -संघर्ष समिति ने सीएम से की दोनों परियोजनाओं को उत्पादन निगम को देने

Nov 18, 2025 07:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

अनपरा-ई और ओबरा-डी परियोजनाओं का जॉइंट वेंचर होने के 28 माह बाद भी काम शुरू न हो पाने से परियोजनाओं की लागत बढ़ेगी। ज्वाइंट वेंचर समाप्त कर दोनों परियोजनाओं को उत्पादन निगम को दिया जाए। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने यह मांग उठाई है। उधर, निजीकरण के विरोध में 356 दिन से बिजली कर्मियों का आंदोलन लगातार जारी है। संघर्ष समिति ने आने वाले वर्षों में बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि अनपरा-ई और ओबरा-डी परियोजनाओं का ज्वाइंट वेंचर समाप्त कर इसे जनहित में तत्काल उत्पादन निगम को दिया जाय। संघर्ष समिति ने कहा है कि परियोजना शुरू न होने से परियोजनाओं की लागत भी बढ़ेगी और उत्पादन लागत भी बढ़ेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संघर्ष समिति ने बताया कि उत्पादन निगम की तुलना में ज्वाइंट वेंचर में इन परियोजनाओं को बनाने से कम से कम 40 से 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी बिजली मिलेगी। निजीकरण के खिलाफ आंदोलन जारी संघर्ष समिति ने कहा कि ओबरा और अनपरा परियोजनाएं उत्पादन निगम के पास हैं और ओबरा डी और अनपरा ई परियोजनाएं इसका विस्तार मात्र हैं। यह परियोजनाएं किसी दूसरी कंपनी को ज्वाइंट वेंचर में देने से तमाम तकनीकी दिक्कतें पैदा होगी। इसी कारण से काम नहीं शुरू पा रहा है। उधर, पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में 356वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में बिजली कर्मचारियों ने विरोध सभा कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।