
जरूरी:: भैसाकुंड श्मशान घाट की दोनों इलेक्ट्रिक शवदाह मशीनें खराब
Lucknow News - लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर के प्रमुख भैसाकुंड श्मशान घाट पर व्यवस्थाओं की गंभीर लापरवाही
लखनऊ। प्रमुख संवाददाता शहर के प्रमुख भैसाकुंड श्मशान घाट पर व्यवस्थाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां मौजूद दोनों इलेक्ट्रिक शवदाह मशीनें पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी हैं, जिससे बिजली से शवदाह कराने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुख की घड़ी में पहुंचे परिजनों को मजबूरी में पारंपरिक लकड़ी से अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। बुधवार को भी कई परिवार इलेक्ट्रिक शवदाह की उम्मीद लेकर भैसाकुंड श्मशान घाट पहुंचे थे, लेकिन मशीनें बंद होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा या फिर लकड़ी से अंतिम संस्कार करना पड़ा। परिजनों का कहना है कि पहले से सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था न होने से उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी उठानी पड़ी।
------------------- मरम्मत में जुटा नगर निगमर नगर निगम बीते दो दिनों से एक इलेक्ट्रिक मशीन को ठीक करने का काम कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक एक मशीन एक से दो दिनों के भीतर चालू कर दी जाएगी। दूसरी मशीन के भी जरूरी उपकरण आ गए हैं, जिसे चार से पांच दिनों में चालू करने की बात कही जा रही है। --------------- 24 घंटे चलने से जल्दी खराब होते हैं उपकरण नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत यांत्रिक) मनोज प्रभात ने बताया कि इलेक्ट्रिक शवदाह मशीनें लगातार 24 घंटे चलती रहती हैं, जिससे इनके बेड और अन्य उपकरण जल्दी खराब हो जाते हैं। फिलहाल खराब बेड बदले जा रहे हैं और मरम्मत का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि एक मशीन आज ही चाजू होनी थी। लेकिन मरम्मत पूरी न होने से नहीं हो पाई। कल तक एक मशीन चालू हो जाएगी। दूसरी के भी उपकरण आ गये हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




